कांग्रेस गरीबों और आस्था का सम्मान नहीं कर सकती, उखाड़ना ही विकल्प है इसे- योगी आदित्यनाथ

Support us By Sharing

कांग्रेस गरीबों और आस्था का सम्मान नहीं कर सकती, उखाड़ना ही विकल्प है इसे- योगी आदित्यनाथ
भीलवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विजय संकल्प चुनावी सभा

भीलवाड़ा, मूलचन्द पेसवानी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव में मंगलवार को भीलवाड़ा मे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे। भीलवाड़ा में भाजपा जिला कार्यालय के पास चुनावी सभा के मंच पर पहुंचते ही भीलवाड़ा भाजपा प्रत्याशी विट्ठल शंकर अवस्थी, सहाडा प्रत्याशी लादूलाल पितलिया, मांडल प्रत्याशी उदयलाल भड़ाना, अजमेर संभाग चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह, सांसद सुभाष बहेड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने 101 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। योगी करीब दो घंटा देरी से कार्यक्रम में पहुंचे
भीलवाड़ा के प्रमुख संतो बाबू गिरीजी महाराज, बनवारी शरणजी कठियावाला,मुरली शरणजी, रामायणी महाराज, लाल बाबा ने योगी आदित्यनाथ के चरण छूकर उन्हें हनुमानजी का गोटा भैट किया।
योगी ने कहा कि आतंकवाद नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की समस्या कांग्रेस की देन है। कांग्रेस समस्या देती रही है मोदी ने इसका रास्ता निकाला है। कांग्रेस सामान्य और गरीब परिवार को योजनाओं से वंचित करती है। देश के विकास में सभी लोग योगदान देते हैं। देश के संसाधनों पर पहला अधिकार देश के नौजवानों किसानो का है। योगी ने कहा कि मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है। इसका परिणाम क्या रहा 4 करोड़ परिवारों को आवास मिला। 10 करोड़ गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन मिला। देश के अंदर 50 करोड लोगों को आयुष्मान भारत से ₹5 लाख तक का मेडिकल की सुविधा का लाभ मिला। 7 करोड़ गरीबों तक के घर में हर घर नल योजना चालू हुई 4 करोड लोगों को बिजली कनेक्शन मिले। 80 करोड लोगों को 3 वर्ष से निशुल्क राशन दिया जा रहा है कोरोना जैसी महामारी के लिए दो सबसे प्रभावशाली वैक्सीन भारत में फ्री दी गई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर नहीं बनवा पाई। ना रोजगार दे सकती है, ना भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा सकती है। ना अत्याचार रोक सकती है। राजस्थान भ्रष्टाचार और महिला अपराध, साइबर अपराध, बिजली दरो ,सभी कामों में राजस्थान सरकार नंबर एक पर है। योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में पीछे हैं। डबल इंजन की सरकार होती है तो माफिया का क्या होता है यह तो आप जानते हो। कांग्रेस गरीबों का कल्याण नहीं कर सकती और उसकी आस्था का भी सम्मान नहीं कर सकती। उत्तराखंड केदारपुर में आस्था का सम्मान दिखाई दे रहा है। अयोध्या में भी तो राम मंदिर बन रहा है। मतलब यह ही है भाजपा की डबल इंजन की सरकार आएगी। बिजली और पेट्रोल डीजल की दरें सबसे ज्यादा राजस्थान में है। पेपर लीक राजस्थान में ,मंडी टैक्स या सबसे ज्यादा लिया जा रहा है बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिलने का कारण सबसे ज्यादा आत्महत्या भी राजस्थान में हो रही है। जहां राजस्थान सरकार रामनवमी धार्मिक जुलूसों पर कर्फ्यू लगाती है वही उत्तर प्रदेश में चार करोड लोगों की शांतिपूर्ण कावड़ यात्रा बिना किसी व्यवधान के जारी रहती है। योगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की एक बड़ी ताकत बन रहा है। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है भारत का सम्मान बढ़ रहा है।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!