कांग्रेस जिला अध्यक्ष का शाहपुरा पहुंचने पर स्वागत


कांग्रेस जिला अध्यक्ष का शाहपुरा पहुंचने पर स्वागत

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी/जिला कांग्रेस कमेटी के नवमनोनीत अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के पहली दफा शाहपुरा आने पर डाक बंगला में नगर कांग्रेस कमेटी ओर विप्र समाज की ओर से साफा बंधवा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि भीलवाड़ा जिले में शाहपुरा के जिले बनने के बाद यहां के विकास पर सभी को संवेदनशील होकर काम करना होगा। सरकार की ओर से सभी संभव प्रयास किये जा रहे है। प्रशासनिक खानापूर्ति होने के बाद भूमि आवंटन व कार्यालय निर्माण के काम होगें। यहां के विकास के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रतिबद्व है। त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा तय प्रत्याशी को जिता कर प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार को बनाकर रिकार्ड कायम करना है।
पीसीसी मेंबर संदीप जीनगर, डीएमएफटी मेंबर राजकुमार बैरवा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल, गांधी दर्शन समिति के संयोजक अविनाश शर्मा, पार्षद हमीद खां, मुबारिक खा, सुनील मिश्रा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मधु पोंडरीक, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष राजेंद्र चोधरी, वरिष्ठ नेता अशोक भारद्वाज, सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  पिड़ियानी में प्रतिभाओं का सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now