लालसोट 30 मार्च। उपखंड मुख्यालय स्थित जगदंबा कॉलोनी के सामने कोथून रोड पर दोसा लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधि विधान से किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा, पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा, प्रधान नाथू लाल मीणा, कौशल्या मीणा, पूर्व अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी, मंडल कांग्रेस कमेटी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।