कांग्रेस ने झूठे वादों से सरकार बनाई और वादाखिलाफी करके लोगों को भ्रमित किया है : भाजपा, गंगापुर सिटी

Support us By Sharing

कांग्रेस ने झूठे वादों से सरकार बनाई और संपूर्ण कार्यकाल में लोगों को भ्रमित कर वादाखिलाफी का काम किया, आपराधिक घटनाओं को बढ़ावा दिया -भाजपा,गंगापुर सिटी

कांग्रेस ने झूठे वादों से सरकार बनाई और वादाखिलाफी करके लोगों को भ्रमित किया है : भाजपा, गंगापुर सिटी

गंगापुर सिटी कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को शासन एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ संपूर्ण राजस्थान में चलाये जा रहे नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी गंगापुर शहर मंडल द्वारा गंगापुर शहर कोलीपाड़ा नसिया कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण पर बुधवार को सांयकाल 7:00 बजे से भव्य चौपाल का आयोजन किया गया।
उक्त भव्य चौपाल के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, जिला महामंत्री उदय सिंह गुर्जर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक सह संयोजक एडवोकेट नवीन शर्मा, महेंद्र दीक्षित, समाजसेवी व भाजपा सदस्य हेमंत शर्मा, सेवानिवृत रीडर रामजी लाल, पूर्व पार्षद पन्नी देवी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधा दीक्षित उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने की।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष दीक्षित द्वारा चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा अपने संपूर्ण कार्यकाल में दलित महिलाओं, पिछड़े वर्ग सहित सभी वर्गों के आमजन के साथ संपूर्ण प्रदेश में जघन्य अपराधों को आश्रय देने का काम किया है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री मोदी सरकार के द्वारा देश को भव्य श्रीराम मंदिर की ऐतिहासिक सौगात देने एवम देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू कश्मीर को देश में धारा 370, 35A  हटाकर ससम्मान शामिल करने ऐतिहासिक कार्य किया है।

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में गंगापुर शहर में चंबल परियोजना के माध्यम से पेयजल लाने का कार्य किया गया। स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार द्वारा योजना को आगे बढ़ाने का कार्य करने के बजाए गंगापुर शहर की जनता को पानी की किल्लत, गंदे पानी की सौगात देने का काम किया गया है। उन्होंने इस संदर्भ में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही 4,623 करोड रुपए स्वीकृत कराकर करौली व गंगापुर सिटी शहर को चंबल परियोजना के माध्यम से कार्य को आगे बढ़ाते हुए पेयजल उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक कार्य करने में कदम बढ़ाने का कार्य किया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में आमजन को पर्याप्त मात्रा में बिजली के मामले में प्रदेश कांग्रेस सरकार फिसड्डी साबित हुई है और बिजली ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में ना के बराबर सप्लाई दी जा रही है। साथ ही उन्होंने संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरीयों, लूटपाट की घटनाओं को लेकर प्रशासन व स्थानीय जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इसी के साथ कार्यक्रम के दौरान पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, सभापति शिवरतन अग्रवाल, समाजसेवी व भाजपा सदस्य हेमंत शर्मा, पूर्व उपसभापति व कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक दीपक सिंघल, प्रधान मंजू गुर्जर, जिला महामंत्री उदय सिंह गुर्जर द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए आमजन के समक्ष अपने विचार रखे।

इस दौरान भाजपा सदस्य हेमंत शर्मा द्वारा आगामी 1 अगस्त 2023 को प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ जयपुर में विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त भाजपा वरिष्ठ नेताओं द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 व लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मध्यम समर्थन देने का पूरजोर आग्रह किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम के विधानसभा सह संयोजक एडवोकेट नवीन शर्मा व भाजपा मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा द्वारा किया गया। शहर मंडल प्रवक्ता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरेश चंद शर्मा, बद्री लाल महावर, प्रदीप सरकार, सुवालाल महावर, दिलीप महावर, नारायण महावर, राजेंद्र शर्मा, गोविंद गर्ग, डॉ.मुकेश व्यास, महामंत्री मिथलेश व्यास, गोपाल धामोंनिया, अशोक कमालपुरा, पार्षद कमलेश महावर, ओमी कटारिया, रामबाबू शर्मा, रवि गोठवाल, सोनू महावर, घोहड़ेभाई, पूर्व पार्षद भरतलाल मीणा, अशोक शर्मा, मीरा महावर, कौशल बोहरा, जितेंद्र उपाध्याय, जितेंद्र महावर, विष्णु बोहरा आईकॉन, चिरंजी लोधा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या मे महिला पुरुष एवं बाल-गोपाल उपस्थित रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!