नैनीताल।ललित जोशी/हर्षित जोशी। सरोवर नगरी नैनीताल के श्री राम सेवक सभा मैदान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ाके की ठंड होने के वावजूद भी भाजपा के प्रत्याशियों को विजय बनाने के लिए मतदान करने की अपील आम जन मानस से की।
सरोवर नगरी पहुँचने पर श्री धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनन्दन किया।
वह यहाँ भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों को जिताने की बात कह रहे थे।
उनका कहना था देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है अगर निकाय चुनावों में भी भाजपा के प्रत्याशी जीत कर आते हैं तो त्रिबल सरकार विकास की गंगा बहा देगी। उन्होंने अपने ओजस्वी भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा देश में चहुमुखी विकास किया जा रहा है। नकल विरोधी कानून को तवज्जो दी गई। उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता जागरूक हो गई है अब वह किसी के भी बहकावे में नही आने वाली है। मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कांग्रेस ने बटवारे की नीति अपनाकर आपस में लड़वाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा बाहरी लोगों ने जो जमीन ली है उस पर अगर उस योग्य कार्य के लिए नही ली होगी तो जमीन को सरकार अपने कब्जे में ले लेगी। उत्तराखंड में ऐसे 750 मामले अभी तक सामने आए हैं। उत्तराखंड ऐसा राज्य है जहाँ शसक्त भू कानून बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति अपनायी है। भाजपा ने देश में धारा 370 को समाप्त किया है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है भाजपा के जहां जहां प्रत्याशी चुनाव मैदान में है चाहे वह नगर निगम हो, नगर पालिका, नगर पंचायत में मेयर, चेयरमैन, वार्ड सभासद, पार्षद, व पंचायत सदस्य हो उनको भारी मतों से विजयी बनाना है। इस दौरान सासंद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या समेत भाजपा प्रत्याशी अध्यक्ष व वार्ड सभासद मौजूद रहे।