आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने की तुष्टीकरण की राजनीति-हिमंत बिस्वा

Support us By Sharing

आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने की तुष्टीकरण की राजनीति-हिमंत बिस्वा

असम के सीएम ने नदबई में की जनसभा, कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप

नदबई, 20 नवम्बर। असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने नदबई के निजी मैरिज होम में आयोजित जनसभा दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुए कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना की। आसाम मुख्यमंत्री ने करीब २९ मिनिट दिए संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। उन्होने कहा कि, कांग्रेस सरकार में जहंा राजस्थान महिला उत्पीडऩ के मामलें में देश में सबसे आगे हो गया। कुर्सी बचाने के लिए विधायकों को जहां लूट करने का अधिकार मिल गया। वही प्रदेश में लगातार १९ बार पेपर लीक होने से युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व बिजली मंहगी होने से प्रदेश की जनता को लूट जा रहा तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व गुरु बनने के साथ ही पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया।
इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा हैलीकॉफ्टर से नदबई कृषि मंडी परिसर स्थित हैलीपैड़ पर भाजपा कार्यकर्ता व बाद में निजी मैरिज होम में आयोजित जनसभा दौरान भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जनसभा में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने व भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह, रघुराज सिंह, दीपराज सिंह, उपप्रधान भूपेन्द्र फौजदार, अजय कटारा, डॉं हिमांशु कटारा भी मौजूद रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!