राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रेल्वे स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रेल्वे स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

नदबई-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रशांत उपाध्याय के नेतृत्व में, सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नदबई रेल्वे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगरा-अजमेर सुपरफास्ट से, धौलपुर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अशोक गहलोत ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए, आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीतने की अपील की। साथ ही रेलवे स्टेशन पर हुए स्वागत से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गदगद दिखाई दिए। कार्यकर्ताओं की जोश को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी का आभार जताया। इस दौरान युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनुभव शर्मा,मदन लाल बहरिया,संतोष पाराशर, फूलचंद गर्ग, दिलीप बहरामदा,हरीसिंह बादशाह सैनी पार्षद,घनश्याम सैनी, अशोक खंडेलवाल, महेंद्र मीणा, जगदीश सैनी,महिला कांग्रेस सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  झूलेलाल मन्दिर में मनाया चंद्रोत्सव; सिंधी शेवाधारियों ने झूलेलाल मन्दिर में उपयोगी सामग्री भेंट की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now