बामनवास 18 अप्रैल। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा की जा रही राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्यवाही के विरोध में बामनवास ब्लॉक के बाटोदा मंडल में जिला कांग्रेस प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज, जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम झाडोल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान विरोध स्वरूप बाटोदा बाजार में प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव हरिप्रसाद मीणा पार्षद संजय गौतम, महासचिव सुरेंद्र नाटाणी, सोशल मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, मीडिया प्रभारी एससी प्रकोष्ठ लक्ष्मी चंद बैरवा पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण बैरवा, बाटोदा मंडल अध्यक्ष रूपचंद मोरपा बिछोछ मंडल के अध्यक्ष भवानी सुंदरी, बिंजारी मंडल अध्यक्ष विजय गुर्जर, जाहीरा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन मीणा, जिला सचिव हरिकेश मोरपा, शिवचरण बिछोछ, हुकम सुंदरी, मुनिराज नवदिया, जीतराम मोरपा, राम रूप झारोदा, लालू बाटोदा, राम चरण डीलर, मोनू बैरवा हनुमान मोरपा सहित बौंली ब्लॉक के अनैक कांग्रेसजन की उपस्थित थे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।