कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का 3 नवंबर को होगा शंकरगढ़ आगमन

Support us By Sharing

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का 3 नवंबर को होगा शंकरगढ़ आगमन

प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रयागराज अरुण तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आगामी 3 नवंबर 2023 को बांदा जाने का कार्यक्रम है। इसी बीच सुबह 8 बजे शिवराजपुर चौराहा से गुजरते वक्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दादा दल बहादुर सिंह से औपचारिक मुलाकात हेतु उनके निज निवास पानी की टंकी के बगल शंकरगढ़ जाएंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम आगमन शंकरगढ़ होने से कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके स्वागत समारोह के लिए आवाहन किया है।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!