सवाई माधोपुर 1 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन सवाई माधोपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा कर मनाया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ सुमित गर्ग एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राधा गोविंद गौशाला में गौ सेवा की एवं गोवंश को चारा खिलाया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण किया।
इस अवसर जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुन्जन जैन एडवोकेट, जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमलेश गुर्जर एडवोकेट, जिला क्रिकेट संघ सवाई माधोपुर के अध्यक्ष रामराज चौधरी, विधि प्रकोष्ठ संयोजक गिर्राज यादव एडवोकेट, महावीर चौधरी, राजेंद्र मंगल, रामजीलाल, बलराम सैनी एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।