कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की मनाई पुण्यतिथि


डीग 30 जनवरी – शहर के मेला मैदान स्थित सब्जी मंडी में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह कोली की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाते हुए उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया।और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर विक्रम सिंह एडवोकेट ने महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधीने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अनेक आंदोलन किए।
इस अवसर पर धर्मवीर एडवोकेट,दिनेश मौनी,निशांत शर्मा,सोहन लाल भारती,राम किशोर,मुकेश कुमार शर्मा,भगवान सिंह मौजूद थे।


यह भी पढ़ें :  15 लाख रूपये की अवैध अफीम सहित दो गिरफतार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now