कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रेल राज्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन

Support us By Sharing

उपखंड कार्यालय पर रेल राज्यमंत्री का जलाया पुतला, इस्तीफा देने की मांग

नदबई, 21 सितम्बर।लोकसभा के विपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी करने पर शनिवार को कांग्रेस ब्लॉंक अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। वही, उपखंड कार्यालय पर राज्यमंत्री का पुतला जलाते हुए इस्तीफा देने की मांग की। इससे पहले ब्लॉंक अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा ने राज्यमंत्री के बयान की निंदा करते हुए लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाया। जबकि, प्रदेश सचिव प्रशान्त उपाध्याय ने प्रधानमंत्री को मामलें में प्रसंज्ञान लेने की मांग करते हुए राज्यमंत्री को इस्तीफा देने की मांग की। वही, राजस्थान से राज्यसभा संासद होने के चलते राज्यमंत्री का प्रदेश में आगमन पर विरोध करने को कहा। इस दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाव चौधरी, शहर अध्यक्ष अनुभव शर्मा, प्रदेश सचिव गिरीश जौहरी, पूर्व पार्षद मदनलाल बिहारिया, दिलीप बहरामदा, लाखन गुर्जर, नारायन सिंह आदि मौजूद रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!