तिरंगा यात्रा को राजनीतिक चश्मे से देखना कांग्रेस की हताशा – मानसिंह गुर्जर


सवाई माधोपुर 28 मई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने मंगलवार को कांग्रेस द्वारा ऑपरेशन सिंदूर यात्रा के लिए किए जा रहे भ्रामक प्रचार का जवाब देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।
जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि कांग्रेस द्वारा देश एवं प्रदेश में चल रही तिरंगा शौर्य यात्रा को राजनीतिक स्टंट कहने पर कड़ी आपत्ति करते हुए जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, वरिष्ठ नेता सुरेश जैन, डॉ भरतलाल मथुरिया, हरिओम गर्ग ने कहा कि यह कांग्रेस की हताशा है तथा तिरंगा यात्रा की सफलता को देखकर इन लोगों को लगा कि पूरे देश ही सेना के साथ खड़ा हो गया है। तब इन्हें महसूस हुआ और इनके द्वारा जय हिंद सभाओं का ऐलान किया गया। चलो अच्छा है मोदी के कारण यह लोग जय हिंद का नारा लगाने लगे। किंतु सही मायने में जय हिंद इस समय राष्ट्रभक्ति का ढोंग मात्र है।
उन्होने कहा कि भाजपा ने तिरंगा यात्रा को कभी अपनी यात्रा नहीं कहा और ना ही बीजेपी झंडा का उपयोग किया है। कांग्रेस रेलियो में देश को विभाजित करने वाली बातें कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिले में तिरंगा रैली जिला मुख्यालय सहित चारों विधानसभाओं व 17 मंडलों सहित 84 शक्ति केंद्रों पर निकाली जा चुकी है तथा 31 मई तक यह जारी रहेगी। भाजपा का उद्देश्य सेवा के सम्मान में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बने तथा यात्राओं में सभी की भागीदारी हो।
मानसिंह गुर्जर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह कहना कि संघ मुख्यालय पर 80 वर्षों से तिरंगा नहीं फहराया यह उनके अल्पज्ञान का प्रतीक है उन्हें ज्ञात होना चाहिए कि उस कालखंड में केवल सरकारी भवनों पर ही तिरंगा फहराया जाता था सुप्रीम कोर्ट के नवीन जिंदल केस के फैसले के बाद हर नागरिक का अधिकार बना तब से यह संघ मुख्यालय पर भी ध्वजारोहण होता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को संघ का फोबिया हो गया है यह भूल जाते हैं की स्वतंत्रता संग्राम में डॉ हेडगेवार सहित 6000 से अधिक स्वयंसेवक ने 9 माह से अधिक समय तक जेल की सजा भुगती थी। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस झूठ के भरोसे अपने दुकान चलाना चाहती है यह उनका पाखंड है हिंद की सेना से प्रमाण मांगने वाले कांग्रेसी आज सभा कर रहे हैं जब देश को एकजुट होना चाहिए तब भी कांग्रेसी सियासत कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि सीज फायर सेना ने अपने शर्तों पर किया है, प्रधानमंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि पानी और खून एक साथ नहीं रह सकते ट्रेड और ट्रेरर एक साथ नहीं चल सकते इतने स्पष्ट कदमों के बावजूद कांग्रेस का सवाल उठाना खींज के सिवा कुछ नहीं है। भारत ने साफ कहा है कि भारत केवल पाक अधिकृत कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे पर ही वार्ता करेगा पाकिस्तान के डीजीएमओ ने युद्ध विराम की अपील की थी तब भारतीय सेवा ने मान्य आधार पर युद्ध स्थगित करने का निर्णय किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीरा सैनी, ओम सुवालका, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now