सूरौठ थाने के कांस्टेबल अमीर सिंह को मिला डीजीपी डिस्क अवार्ड


सूरौठ। थाना सूरौठ में कार्यरत कांस्टेबल अमीर सिंह को डीजीपी डिस्क अवार्ड मिला है। करौली जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने कांस्टेबल अमीर सिंह को महानिदेशक डिस्क अवार्ड भेंट कर सम्मानित किया है। कांस्टेबल अमीर सिंह को यह पुरस्कार अपराध नियंत्रण, प्रशासन, कानून व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने पर पुलिस विभाग की ओर से दिया गया है। कांस्टेबल अमीर सिंह को डीजीपी डिस्क अवार्ड मिलने पर सूरौठ क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


यह भी पढ़ें :  पोरवाल ने अपने जन्मदिन पर महेश स्कुल में किया पौधारोपन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now