प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जारी में हरिमोहन साहू पुत्र स्व० कल्लू साहू निवासीग्राम-जारी थाना कौंधियारा परगना अरैल तहसील बारा जिला-प्रयागराज का निवासी नई जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की आराजी सं0-977 रकबा 0.0770 हे0 का मूल खातेदार है उक्त भूमि में राधिका देवी पत्नी बब्बू राम केशरवानी निवासिनी ग्राम- जारी द्वारा उक्त भूमि में रकबा 139 वर्गमी0 क्रय किया है। खरीदी हुई भूमि से अधिक भूमि निर्माण कार्य कर लिया है जो अभी अर्द्ध निर्मित है। निर्माण के समय पीड़ित सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में था। जिसका फायदा उठाते हुए राधिका देवी द्वारा निर्माण पीड़ित की भूमि में भी कर लिया गया है। इस बावत हल्का लेखपाल से शिकायत की गयी उस समय लेखपाल द्वारा नापकर रिपोर्ट लगायी गयी और दर्शाया गया कि उक्त निर्माण कार्य बैनामा से अधिक की भूमि पर किया जा रहा है।जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है दबंगों के द्वारा निर्माण कार्य जारी है। परिजनों का आरोप है कि कौंधियारा पुलिस दबंगों का बखूबी साथ दे रही है।जिसके चलते निर्माण कार्य चालू है पीड़ित ने आरोप लगाते हो ये भी कहा की लेखपाल और कानून गो ने मुझसे रिपोर्ट लगाने को लेकर 50 हजार रूपए मांगे जब मैंने कहा मेरे पास नहीं है तो उन लोगों ने कहा कि विपक्षी तो ज्यादा पैसा दे रहे हैं,ऐसी बाते पीड़ित के द्वारा बताई गई।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।