सवाई माधोपुर 11 दिसम्बर। बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, मानटाउन, सवाई माधोपुर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ मंचस्थ पदाधिकारियों के द्वारा मॉं सरस्वती एवं मॉं भारती के चित्रों के समक्ष तिलकार्चन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
विवेकानंदपुरम के प्रधानाचार्य गिर्राज शर्मा ने मंचस्थ अतिथियों का परिचय तथा स्वागत कराया। मानटाउन के प्रधानाचार्य एवं संकुल प्रमुख महेन्द्र कुमार जैन ने विद्यालय के प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बालक के सर्वांगीण विकास में मॉं की अहम् भूमिका होती हैं। मुख्य अतिथि पूर्व छात्रा कीर्ति गर्ग ने रानी मदालसा का उदाहरण देते हुए कहा कि माँ वो शक्ति है जो अपने विचार और संस्कारों से जैसा चाहे वैसे बालक को जन्म देकर श्रेष्ठ बना सकती हैं! मॉं ही बालक के भविष्य के निर्माण का मजबूत स्तम्भ हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. प्रियंका सक्सैना ने अपने उद्बोधन का प्रारम्भ गायत्री मंत्र के साथ करते हुए बताया कि मॉं के संस्कार गर्भावस्था से ही बालक पर पड़ने लगते हैं। जिस प्रकार से अभिमन्यु ने गर्भावस्था में ही चक्रव्यूह भेदना सीख लिया था। मॉं गर्भावस्था के दौरान जैसा भोजन ग्रहण करती हैं, जैसा सोचती हैं, जैसा चिंतन करती हैं अर्थात् मॉं के प्रत्येक क्रियाकलापों का प्रभाव बालक के जीवन पर परिलक्षित होता हैं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राजेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि सामाजिक समरसता, पर्यावरण संवर्द्धन, कुटुंब प्रबोधन, स्व का भाव, नागरिक कर्तव्य आदि विषय हमारे जीवन में होंगे तो अवश्य ही आज का बालक हमारे राष्ट्र का भविष्य होगा! विद्यालय की व्यवस्थापक सुमन गुप्ता ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें मोबाईल के फोबिया से अपने बालकों को बचाना चाहिए। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रधानाचार्य नमिता जैन ने किया। इस दौरान बहिनों ने शिक्षा के महत्व पर आधारित एकांकी का प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम में प्रान्तीय सह मंत्री कानसिंह सोलंकी, जिला व्यवस्थापक राजेश कुमार गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार गुप्ता, विद्यालय की अध्यक्ष नीरु गोयल, रवींद्र गोयल, सदस्य विद्यासागर गुप्ता, नीलम गोयल, प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, आचार्या मंजू बंसल, ममता शर्मा, ममता गर्ग, ऊषा नागर, विमला व्यास, एकता, कृष्णा, दिपिका, अनीता, चन्दा, सुनीता, सावित्री, वन्दना, भावना, आचार्य नरेन्द्र गुप्ता, महेश शर्मा, हिमांशु कुमावत, पुरषोत्तम, मुकेश, बन्टी, भैरुलाल सैनी, राधेश्याम महावर, ओमप्रकाश, हंसराज कुम्हार, गोरधन, इन्द्रराज, भवानी सिंह, गिर्राज अग्रवाल, सुरेन्द्र मीणा, राजेश गौत्तम, शंकरलाल सैनी, आत्माराम, सीताराम माली आदि उपस्थित रहें।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।