घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा पति की बात से खफा थी पत्नी
एसीपी, नायब तहसीलदार बारा व थाना प्रभारी लालापुर महिला को मनाने में जुटे
घंटों कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से महिला को नीचे उतारने में मिली कामयाबी
लालापुर, प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर लालापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसहरा तरहार में सोमवार की दोपहर अचानक हड़कंप पहुंच गया। जब एक महिला पति से विवाद के बाद हाई टेंशन टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश की। मिली जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय वंदना सिंह का पति भोले शंकर सिंह दिहाड़ी मजदूर है। दोपहर को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को घर से निकल जाने को कह दिया। इससे नाराज होकर बंदना हाई टेंशन टावर पर चढ़ गई। गांव में हड़कंप मच गया आसपास के लोगों ने मामले की सूचना लालापुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने महिला को नीचे उतरने की भरपूर कोशिश की मगर वह किसी की एक भी न मानी। फिर एसीपी बारा संतलाल सरोज, नायब तहसीलदार बारा विजय कुमार व थाना प्रभारी लालापुर अजय कुमार मिश्रा द्वारा महिला को समझाया बुझाया गया। और वंदना से कहा गया कि तुम्हारे पति से विवाद सुलझाया जाएगा। तब जाकर महिला मानी और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से महिला को हाई टेंशन टावर से सकुशल नीचे उतारा गया।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।