सवाई माधोपुर 13 अक्टूबर। श्रीविजयेश्वर नवयुवक रामलीला मंडल के तत्वावधान में नवरात्रि के अवसर पर मानटाउन क्लब रामलीला मैदान मे नव दिवसीय रामलीला मंचन का समापन के मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर विभीषण को लंका का राजा घोषित किया।
रामलीला मंडल के मीडिया प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि रावण को शक्ति लगने के बाद रावण ने लक्ष्मण को राजनीति का पाठ पढ़ाया, अयोध्या पहुंचने पर प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया गया। समिति अध्यक्ष लालचंद गौतम ने प्रभु श्रीराम का राजतिलक कर आशिर्वाद लिया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने राजतिलक के दौरान सजीवन झाँकी का तिलक कर सामुहिक आरती की। इसके बाद आयोजन समिति द्वारा रामलीला मंचन के कलाकारों का दुपट्टा पहनाकर रामललाजी का चित्र देकर अभिनंदन किया गया।
इस दौरान आयोजन समिति से संरक्षक मोहन लाल कौशिक, अध्यक्ष लालचंद गौतम, संयोजक राजेश गोयल, कोषाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह राजावत, सह संयोजक रामपाल बालोत, हरिबाबु जिनगर, दानेद्र शर्मा, मुल सिंह राजावत, मीडिया प्रभारी श्रीराम शर्मा, मुकेश योगी, मुकेश गौतम, हरिशंकर सुवालका उर्फ काका जी, सीताराम शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।