विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
प्रयागराज।राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में मंगलवार को मॉडल कैरियर सेन्टर इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज द्वारा काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए कौन-कौन से अवसर है, उस विषय में विशेषज्ञों द्वारा कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं को विस्तार से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सेवा योजन अधिकारी पंकज कुमार सिंह ,जिला प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर डॉक्टर जितेन्द्र पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी डा0 सुग्रीव सिंह ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अन्त में राजा कमलाकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनय प्रताप सिंह ने सभी विशेषज्ञों को आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।