असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दम्पत्ति घायल, महिला रैफर


नदबई-खेडली मार्ग पर कोल्हूपुरा के समीप हादसा, ईंट भट्टा से लौट रही दम्पत्ति

नदबई|नदबई-खेडली मार्ग पर गांव कोल्हूपुरा के समीप अचानक असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर सवार दम्पत्ति घायल हो गई। घायल दम्पत्ति को १०८ एम्बूलेंस से चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में गंभीर स्थिति के चलते महिला को जिला मुख्यालय रैफर कर दिया। सूत्रों की मानें तो लुहासा निवासी समयसिंह अपनी पत्नी जमीली के साथ ईंट भट्टा से लौट रहा। इसी दौरान अचानक असंतुलित होकर सडक से नीचे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार दम्पत्ति घायल हो गई। बाद में ग्रामीणों ने १०८ एम्बूलेंस से घायल दम्पत्ति को चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति होने पर महिला को जिला मुख्यालय रैफर कर दिया गया।
उधर, नदबई-जनूथर सड़क मार्ग पर गांव ऐचेंरा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल युवक को नदबई चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में गंभीर स्थिति होने पर घायल को रैफर किया गया। सूत्रों की मानें तो कठूमर थाना क्षेत्र के गांव इशरौती निवासी हरिराम सिंह पुत्र पूरन, बाइक से अपने गांव जा रहा। इसी दौरान गांव ऐचेंरा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट से घायल हो गया। इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नही किया गया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now