प्रदेश उपाध्यक्ष पंचारिया से शिष्टाचार भेंट
सवाई माधोपुर 11 जुलाई। भारत वर्ष की राजनीति में ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य नारायण पंचारिया के सवाई माधोपुर पधारने पर अखिल भारतवर्षिय गुर्जरगौड ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सूचना प्रसारण मंत्री सुरेंद्र शर्मा (पत्रकार) ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान शर्मा ने पंचारिया से ब्राह्मण समाज के उत्थान एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। इस मौके पर युवा नेता महेश शर्मा हिन्दू भी उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।