गोपाल गौशाला में कल मनाया जायेगा गोभक्त अधिवेशन व मकर सक्रांति महोत्सव

Support us By Sharing

गोपाल गौशाला में कल मनाया जायेगा गोभक्त अधिवेशन व मकर सक्रांति महोत्सव

गंगापुर सिटी। 13 जनवरी। श्री गोपाल गौशाला समिति गंगापुर सिटी द्वारा गोभक्त अधिवेशन व मकर सक्रांति महोत्सव गोपाल गौशाला दशहरा मैदान में मनाया जायेगा। गौशाला के महामंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष की भांति श्री गोपाल गौशाला दशहरा मैदान में गौभक्त अधिवेशन व मकर संक्रांति महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मकरसंक्रांति के दिन दान पुण्य का विशेष महत्व है ‌। क्योंकि इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आ जाता है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण मकर सक्रांति कहलाती है। इस दिन दिया गया दान कई गुना फलदायी होता है।

मकर सक्रांति पर गोशाला दशहरा मैदान में प्रातः 8:30 हवन किया जावेगा। तपश्चात गो भक्तों द्वारा गौ माता का पूजन किया जाएगा। उसके बाद दोपहर 2 बजे गोभक्त अधिवेशन व मकर संक्रांति महोत्सव मनाया जायेगा। कार्यक्रम में संत सानिध्य श्री श्री 1008 श्री रामस्वरूप दास जी त्यागी महाराज,मुख्य अतिथि गोविंद गुप्ता पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल, व अध्यक्षता सत्यनारायण शर्मा अध्यक्ष बार एसोसिएशन, एवं विशिष्ट अतिथि महेंद्र दीक्षित उपाध्यक्ष जिला भाजपा मंडल, संजय ठीकरिया अध्यक्ष मानव सेवा संस्थान, रामबाबू गुप्ता पूर्व गिरदावर, रमाकांत गौतम अध्यापक, श्रीमती अर्पणा पाराशर सदस्य जिला उपभोक्ता मंच, डॉ सरिता बंसल जिला अध्यक्ष समर्थ इंडिया रहेगें। श्री गोपाल गौशाला समिति के अध्यक्ष विजय गोयल ने अधिक से अधिक धर्म प्रेमी एवं गो भक्तों को मकर सक्रांति महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!