गो ग्रास रथ किया ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू

Support us By Sharing

कामां 11 सितम्बर। कामवन जीव सेवा समिति द्वारा कामां कस्बे में पिछले सात साल से गोसेवा करने के प्रमुख उद्देश्य गौ ग्रास रथ चलाया जा रहा है। इस कार्य के लिए एक गो ग्रास रथ समाजसेवी गायत्री फैशन द्वारा व एक गो ग्रास रथ उमेश मुनिम द्वारा समिति को भेंट किया गया था।
गो ग्रास रथ कामां कस्बे के मुख्य मार्गों चोराहों सहित गली मोहल्ले से गायों के लिए खाद्य सामग्री रोटी, आटा, गुड़, फल सब्जी एकत्रित कर गोशाला के लिए उपलब्ध कराता जाता है। बृहस्पतिवार को कामवन जीव सेवा समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लिए गो ग्रास रथ की सेवाएं शुरू कर दी गई है। जिसका किन्नर समाज द्वारा हिन्दू रिति-रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। गो ग्रास रथ पंचायती गोपाल मंदिर से रवाना कर नगर पालिका, मुख्य बाजार, लाल दरवाजा होते हुए ग्रामीण इलाके की तरफ रवाना किया गया, इस रथ से गोशाला में रहने वाली गोमाताओ के लिए खाद्य सामग्री एकत्रित कर उपलब्ध कराई जाएंगी।
कामवन जीव सेवा समिति के अध्यक्ष भागचंद जैन ने बताया कि हमारा व हमारी कामवन जीव सेवा समिति का प्रमुख उद्देश्य गाय माता की सेवा करना हैं हमारी संस्था काफी लंबे समय से बेसहारा गाय व पशु पक्षियों की सेवा व उपचार करना उनके लिए भोजन व रहने की व्यवस्था के साथ बीमार व घायलों का इलाज़ करना है। इस मौके पर कामवन जीव सेवा समिति के संरक्षक हेतराम शर्मा, अध्यक्ष भागचंद जैन, सचिव श्रीराम गर्ग, उपाध्यक्ष निरंजन गोतवालिया, रमेश मंगला, कपूर चंद्र जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!