गौ सेवा करना हमारा परम लक्ष्य गौ सेवा ही गोविंद सेवा-ग्राम प्रधान, गौ सेवा के उत्कृष्ट कार्यो के लिए पूर्व डीएम से मिल चुका है सम्मान
कुछ तथा कथित लोग गो आश्रय स्थल को बदनाम करने की रचते रहते हैं साजिश, गौशाला पर बेवजह लगाते रहते हैं मनगढ़ंत व बेबुनियाद आरोप
प्रयागराज।जनपद के यमुनानगर विकास खंड जसरा के अंतर्गत गौ आश्रय स्थल गींज ग्राम प्रधान राम गुलाब आदिवासी ने कहा कि गौ सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है जिसका मैं निर्वहन करना ही अपनी पहली प्राथमिकता समझता हूं।जिसके कारण हम लोग गायों की देखभाल के लिए गोपालको के अतिरिक्त खुद इनकी भूसा चारा चूनी का ध्यान देते हुए निर्वहन करता हूं। देखा गया कि खुद ग्राम प्रधान गायों को चारा अपने हाथों से खिलाते हुए देखे गए। जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि गायों को उत्तम पौष्टिक आहार मिल सके एवं गाय तंदुरुस्त रहें साथ ही दूध देने वाली गाय पौष्टिक आहार मिलने से अपने बछड़ों को भरपेट दूध पिला सके।जबकि हमारे यहां सारी व्यवस्था करने के साथ-साथ उत्तम पेयजल की व्यवस्था सुगमता पूर्वक की गई है वहीं पर ग्राम प्रधान ने कहा कि गोपालक होने के बावजूद भी हम अपने गौशाला में खुद गायों की देखभाल करता हूं ताकि गायों की अच्छी तरह से देखभाल हो सके। गो आश्रय स्थल पर गोवंश की देखभाल के लिए जिम्मेदारों द्वारा एक अच्छी पहल करते हुए उन्हें प्रतिदिन भूसा चोकर के साथ-साथ हरा चारा खिलाया जा रहा है। और नेपियर ग्रास गौशाला के पास ही खेत में उगाई गई है जो पठारी क्षेत्र होने के बावजूद भी लहलहा रही है। देखा गया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गो आश्रय स्थल के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंशों की सही रूप से देखभाल की जाए यदि कोई भी गाय बीमार होती है तो उसकी जानकारी तत्काल दी जाए जिससे कि पशु चिकित्सक द्वारा समय से उसका इलाज कराया जा सके। इस विषय पर ग्राम प्रधान ने बताया कि गोवंशों की व्यवस्थाओं में कहीं से भी कुछ परेशानियां उत्पन्न होती है तो उसे हम दूर करने के लिए प्रयासरत रहते हैं और सक्षम अधिकारियों के सतत प्रयास से ही यह गो आश्रय स्थल गींज बेजुबान गोवंशों के सहारा का केंद्र बन सका। लेकिन कुछ तथा कथित लोगों द्वारा गो आश्रय स्थल को बदनाम करने की साजिश रची जाती रहती है और मनगढ़ंत आरोप लगाए जाते हैं जो बेवजह और बेबुनियाद है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।