अग्र भागवत कलश शोभा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

Support us By Sharing

गंगापुर सिटी। अग्रवाल महिला मंडल गंगापुर सिटी के तत्वावधान में  28 मार्च से 30 मार्च तक अग्रवाल धर्मशाला में अग्र भागवत कथा के आयोजन के चलते  गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे श्री कल्याण जी मंदिर परिसर से विशाल कलश शोभायात्रा मुख्य बाजारों से होती हुई अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। शोभा यात्रा का मुख्य बाजारों में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में अग्र भागवत कथा के मुख्य यजमान महेश पट्टी वाले रहे। कलश शोभा यात्रा के मुख्य अतिथि चंद्रभान स्वास्तिक रहे एवं कलश यात्रा सहयोग के रूप में युवा संगठन मिर्जापुर मनोहर गुप्ता, विश्वनाथ गोयल, पंकज तेल, रविशंकर गुप्ता आदि रहे। तांबे कलश की जिम्मेदारी मिर्जापुर अग्रवाल महिला अध्यक्ष रजनी सिंघल निशा गोयल, अनामिका सिंघल, मीनू अग्रवाल, अनिता खूंटामार आदि ने संभाली स्टील कलश व्यवस्था में अग्रवाल महिला सेवा समिति अध्यक्ष पदमा अग्रवाल मंजू मंगलम आदि ने संभाली। मुख्य संयोजक सरोज गर्ग एवं व्यवस्था अग्रवाल महिला जिला अध्यक्ष रेखा गर्ग की टीम द्वारा की गई। रथ के सारथी भामाशाह ओम प्रकाश सरमथुरा रहे। कलश यात्रा में एक रथ पर कथा वाचक श्रीमती कमलेश गर्ग वैदिक विदुषी राष्ट्रीय कथा वाचिका विराजमान थी। दूसरे रथ पर भगवान अग्रसेन महाराज विराजमान थे। कलश शोभा यात्रा में अग्रवाल समाज की हजारों महिलाओं ने भाग लिया महिलाओं के सिर पर कलश एवं हाथों में अग्रसेन महाराज के 18 पुत्रों के नाम की पट्टिका लिए हुऐ चल रही थी। अग्रवाल समाज के हजारों महिला पुरुष भगवान अग्रसेन महाराज के जयकारे, राम-कृष्ण के जयकारे लगाते हुए बैंड बाजा के साथ नाचते गाते हुए चल रहे थे।

कलश शोभा यात्रा श्रीजी मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए अग्रवाल भवन ट्रस्ट तक पहुंची। जहां अग्रवाल भवन ट्रस्ट की ओर से प्रसादी वितरण की गई। इससे पूर्व अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष घनश्याम दास बजाज, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुट्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र गर्ग, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुनीता सराफ करौली, उदेई मोड अध्यक्ष पंकज मंगलम, मिर्जापुर अग्रवाल समाज अध्यक्ष चंद्रभान स्वास्तिक ,अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष गिर्राज गुप्ता, अग्रवाल भवन ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश चंद रायपुर, अग्रवाल कर्मचारी समिति अध्यक्ष राधामोहन गोयल, जिला महामंत्री गोविंद बरनाला, मंगती लाल, इंद्रलाल एडवोकेट, वेद प्रकाश मंगल, राजकुमार गोयंका ,प्रेमचंद तलवाड़ा, नरेश गुप्ता, ओमप्रकाश घी वाले, पूरण सिंघल, नवल बाडासांवटा, मनीष सिंघल, सुनील फर्नीचर, मदन मोहन अभिकर्ता, गोपाल गर्ग बैराडा, अशोक मंगल, सतीश गेरई, हरिओम भगत, रवि बरियां, महिला संगठन की गुड्डी आर्य, आशा गुप्ता, रीना मित्तल, सुनीता आर्य, मिथिलेश मित्तल, शकुंतला गुप्ता, मंजू गर्ग, साक्षी गुप्ता, रेखा गुप्ता, सुमन आर्य, संजना मित्तल रत्ना गुप्ता, सरिता गुप्ता आदि समाज के महिला पुरुषों पदाधिकारीयों ने श्री कल्याण जी मंदिर में विधि विधान से अग्र भागवत की विधि विधान से पूजा अर्चना की। अग्रवाल समाज समिति प्रचार प्रसार मंत्री वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि अग्रभागवत कथा में शुक्रवार को अग्रसेन महाराज का राज्याभिषेक, अग्रसेन महाराज का विवाह उत्सव के साथ होली मिलन समारोह मनाया जावेगा। 30 मार्च शनिवार को सुदामा चरित्र वर्णन, महा आरती एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रहेगा।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!