महिलाओं पुरुषों ने स्वागत सत्कार में बिछाए पलक पांवड़े; जुलूस में मुस्लिम समुदाय लिया बढ़ चढ़ कर भाग, अलीगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी जुलूस में रहे मोजूद
उनियारा। उनियारा उपखण्ड अलीगढ़ तहसील क्षेत्र चौरू कस्बे में स्थित रामस्नेही संप्रदाय के रामद्वारे के संत श्री चौकस राम जी मुनि महाराज का सर्व समाज द्वारा गुरुवाणी के उदघोष के साथ के भव्य जुलूस निकाला गया। जुलुस में महिलाओं पुरुषों का जन सैलाब उमड़ा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जुलूस के दौरान हिंदु मुस्लिम एकता का संगम देखने को मिला।हर कोई महाराज की चरण वंदना कर आशीर्वाद लेने को आतुर था। जुलूस के दौरान घर घर के बाहर महाराज का पुष्प वर्षा और माल्यार्पण के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान लोगों द्वारा मिठाई भी बांटी गई। डीजे पर भजनों के साथ भक्तजन नाचते गाते हुए जुलूस का आनंद ले रहे थे। भक्ती रस की बयार के साथ जुलूस का लवाजमा रामद्वारे से शुरू होता हुआ क्यारज राम जी महाराज के समाधी स्थल पर पहुंचा। वहां पर संत श्री चोकसराम जी मुनि महाराज ने विधिवत पूजा अर्चना कर समाधी स्थल पर ढोक लगाई। इसके बाद जुलूस का लवाजमा बढ़ता गया।हर कोई महाराज के दर्शन करने के लिए आतुर थे। जुलूस वहां से शुरू होकर सड़क मार्ग होते हुए कंकाली माता मंदिर पर पहुंचा। इसके बाद देहलवाल जी महाराज के मंदिर से होता हुआ चौथ का बरवाड़ा रोड़ से होकर बालाजी मंदिर पर पहुंचा। वहां पर पुजा अर्चना के बाद जुलूस नायकों के मोहल्ले से होकर बैरवा मोहल्ले होते हुए रामद्वारे पर जुलूस का समापन हुआ। समापन के बाद उपस्थित भक्तों को गुरुवाणी का उदबोधन देते हुए। महाराज ने कहा कि सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए। सभी लोग अपने-अपने धर्म का पालन करें। सत्य पर रहने वाले की कभी हार नहीं होती है। ईश्वर पर विश्वास आस्था बनाएं रखें। अन्याय अनिति करने वाले को अपने कर्म के अनुसार समय आने पर दंड जरुर मिलता है। बुरा करने वाले के साथ भी बुरा करने की नहीं सोचे समय पर उसे अपने कर्म के अनुसार परिणाम मिलेगा। जुलूस में अलीगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी, हैंड कांस्टेबल मेघराज मीणा सहित पुलिस का व्यापक बंदोबस्त रहा। समापन के बाद उपस्थित भक्तों को प्रसादी बांटी गई। इस दौरान रामपाल सैनी, हनुमान मीणा,राधेश्याम माली,राधअनवर मोहम्मद,पुर्व सरपंच बुद्धि प्रकाश मीणा,मुरारी लाल सैनी,बृजेश शर्मा, रामनिवास माली,शेर अली,महेश प्रजापत मुकेश मीणा,शेरु मोहम्मद, हनुमान वैष्णव,धनराज धाकड़,मोहन लाल मीणा,कन्हैया लाल सैनी,दिनेश धाकड़, गणेश सैनी, विशाल सैनी,सुरेन्द्र धाकड़,बीपी मीणा कालु लाल सैनी,एजाज खान, घनीशयाम धाकड़,सुनिल सैनी,चंद्र प्रकाश शर्मा,तारा चंद्र जांगिड़,कपुर चंद्र शर्मा, मुन्ना मोहम्मद,रामफुल ताजी,लालाराम मीणा,जमना लाल मीणा,ओम प्रकाश नायक, रामस्वरूप गुर्जर, सहित कई लोग जुलूस में उपस्थित रहे।
उनियारा, टोंक, राजस्थान