मुख्यमंत्री के स्वागत में उमड़ी भीड़, राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह किया स्वागत

Support us By Sharing

मुख्यमंत्री के स्वागत में उमड़ी भीड़, राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह किया स्वागत

नदबई, 11 दिसम्बर। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले भरतपुर में आने दौरान प्रदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पडा। राजमार्ग के दोनों ओर कार्यकर्ताओं की कतार लगता देख मुख्यमंत्री ने भी अपनी निजी गाडी में हाथ हिलाते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री के गृह जिला भरतपुर के प्रवेश द्वार कमालपुरा बॉर्डर पर नदबई विधायक जगत सिंह, नगर विधायक जवाहर सिंह बेढ़म, कांमा विधायक नौक्षम चौधरी, वैर विधायक बहाद्वुर सिंह कोली, डीग-कुम्हेर विधायक डॉं शैलेष सिंह, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं सहित संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, आईजी रुपिंदर सिंह, जिला कलक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छाबा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर नदबई विधानसभा के बॉर्डर गांव अरोंदा के समीप कार्यकर्ताओं ने जयघोष के बीच पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। राजमार्ग पर हन्तरा, डहरामोड, पहरसर मोड़, बांसी, सेवर तिराहा पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन किया। राजमार्ग पर कार्यकर्ताओं का हुजूम देख पुलिस व प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भारी इंतजाम रहे। भरतपुर जिले में करीब 34 जगह मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!