महाशिवरात्रि पर मनकामेश्वर धाम लालापुर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब


लाखों श्रद्धालुओं ने किया बाबा का जलाभिषेक, हर हर महादेव के जयकारे से क्षेत्र हुआ शिवमय

डीसीपी यमुनानगर व एसीपी बारा ने भी लगाई बाबा के दरबार में हाजिरी

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन रहा तैनात

प्रयागराज।राजदेव द्विवेदी। रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद के यमुनानगर मनकामेश्वर धाम लालापुर, में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गई, और हर हर महादेव के जयकारों के साथ पूरा माहौल शिवमय में हो गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर शिवलिंग पर जल, दूध ,बेल पत्र , भांग, धतूरा, फल,फूल आदि अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना किया।यह दृश्य न केवल श्रद्धा का प्रतीक था बल्कि श्रद्धालुओं की ऊर्जा और उत्साह का जीवंत चित्र भी पेश कर रहा था। मंदिर परिसर विशेष रूप से जीवंत और रंगीन नज़र आया। मार्ग के किनारे फल ,मिठाई व अन्य खाने पीने की दुकानें लगी थीं, जहां श्रद्धालु थकान मिटाकर ताजगी प्राप्त कर रहे थे। इस मौके पर डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव और एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव ने भी बाबा के दरबार में हाजरी लगाई। थाना प्रभारी लालापुर अनुभव सिंह बारा सर्किल की पुलिस टीम के साथ इस चुनौती पूर्ण स्थिति का साहसिक नेतृत्व किया। उन्होंने अपनी कुशाग्र सूझबूझ और करुणा का परिचय देते हुए बहुत ही सहजता से बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं को पूजा,अर्चना व जलाभिषेक सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न कराया। थाना प्रभारी के मृदु भाषी और संयमी व्यक्तित्व के कारण भीड़ अनुशासित रही, और किसी प्रकार की अफरा-तफरी या असुविधा नहीं हुई।स्थानीय लोग और श्रद्धालु थाना प्रभारी की सूझबूझ, साहस और करुणा की जमकर प्रशंसा कर रहे थे। उनकी सेवा भाव ने यह स्पष्ट कर दिया कि सच्ची आस्था, उत्साह और कुशल नेतृत्व मिलकर लाखों की भीड़ के बीच भी सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रख सकते हैं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now