महाशिवरात्रि पर शिव शक्ति हनुमान मंदिर बेनीपुर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब


सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया बाबा का जलाभिषेक

घंट-घड़ियाल, शंखनाद व हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

प्रयागराज।राजदेव द्विवेदी। रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र स्थित बेनीपुर रोड नंबर 4 शिव शक्ति हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। घंट- घड़ियाल शंखनाद और हर हर महादेव के जयकारों के साथ पूरा माहौल शिवमय में हो गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर शिवलिंग पर जल, दूध ,बेल पत्र , भांग, धतूरा, फल,फूल, चना, गेहूं व जौ की बाली, बेर, सुगंधित चंदन ,धूप ,दीप , नैवेद्य, दही, शहद आदि अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना किया। इस अवसर पर विधि विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक कराया गया। मंदिर से लेकर घरों तक सुबह से शाम तक भगवान शिव भोले की भक्ति में श्रद्धालु समर्पित रहे। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ठंडाई और भंडारे का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। शिव शक्ति हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन पूजन का कार्यक्रम पूरे दिन चला।यह दृश्य न केवल श्रद्धा का प्रतीक था बल्कि श्रद्धालुओं की ऊर्जा और उत्साह का जीवंत चित्र भी पेश कर रहा था। मंदिर परिसर विशेष रूप से जीवंत और रंगीन नज़र आया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now