नारी शक्ति बंदन सम्मेलन में महिलाओं का उमड़ा सैलाब

Support us By Sharing

एक्कीसवीं सदी देश की बेटियों की सदीं है-प्रो.रीता बहुगुणा

प्रयागराज। बहुत से सरकारें आईं और गईं किसी ने महिलाओं को सम्मान और अधिकार नहीं दिया जिसकी वह हकदार थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादा किया था महिलाओं को सबसे ज्यादा सशक्त बनाएंगे विधायक-सांसद बनाएंगे उन्होंने 33% आरक्षण देकर अपना वादा निभाया। देश की आजादी के समय कुल 24 महिलाए लोकसभा में थी। आजादी से अब तक 75 वर्ष बाद 78 महिलाएं सांसद और उसमें आपने प्रयागराज से दो-दो महिलाओं को सांसद बनाकर भेजा, प्रयागराज में आपका कब्जा है प्रयागराज में महिलाओं की शक्ति उभरकर आई है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू हो जाने पर 181 महिलाऐं लोकसभा में होंगी यह देश के लिए गौरव की बात है उक्त बातें बुधवार को इलाहाबाद लोकसभा की बारा विधानसभा के जसरा में ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कालेज में नारीशक्ति वंदन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए इलाहाबाद की सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने हजारों की संख्या में उपस्थित बारा के महिलाओं से कहीं और आगे बताया कि जिस प्रकार से महिलाओं को सरकार निरंतर शिक्षा-चिकित्सा-सुरक्षा की सुविधा प्रदान कर रही है वह एतिहासिक है।देश की बेटिया मुफ्त में शिक्षा सुरक्षा के कारण हर एक क्षेत्र में नारीशक्ति का परचम लहरा रहा है। यह मोदी-योगी सरकार से मिली सुरक्षा और अधिकार से ही संभव हो पाया है। सासंद रीता बहुगुणा जोशी ने सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल जैसे वैश्विक महामारी में भी एक भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया। प्रधानमंत्री के दिन-रात अथक परिश्रम और निर्णय से देश आज विश्व की तीसरी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने कहा अब देश की बेटिया प्लेन चलाने वाली भारत मां की बेटी है,अब बेटियों को बढ़ाइए, दवाईए मत। देश की बेटियां अब बेटों से आगे है 100 में 70% बेटियों का रिजल्ट परिणाम यह दर्शा रहा है। देश के सर्वोच्च पद पर इस समय देश की राष्ट्रपति भी एक महिला है। इस लिए गर्व से करो की हम नारी है। अब नारी के अंदर का डर सुशासन से समाप्त हो गया। एक्कीसवीं सदी देश की बेटियों की सदीं है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार सविता मिश्रा ने करते हुए अतिथियों का स्वागत सम्बोधन किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पार्चन कर दीप प्रज्जवलित कर वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिला सम्मेलन का संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य संगीता गोस्वामी व जिला उपाध्यक्ष शोभा द्विवेदी ने किया। जिसमें पूर्व प्रदेश सदस्य महिला आयोग अनीता सिंह, ब्लॉक प्रमुख शंकरगढ़ निर्मला देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष शंकरगढ़ पार्वती कोटार्य, जिला पंचायत सदस्य राज कुमारी, मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह,जगत नारायणी आदि के साथ भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही, प्रस्तावना सुधा गुप्ता ने रखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण देने पर सांसद प्रयागराज सहित हजारों महिलाओं ने हाथ उठाकर प्रधानमंत्री का आभार जताया।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!