दक्ष प्रजापति नवयुवक मंडल की बैठक, बाइक रैली को लेकर चर्चा


नवयुवक मंडल की ओर से 27 जुलाई को प्रस्तावित बाइक रैली

नदबई। कस्बा स्थित निजी आवास पर जिलाध्यक्ष मुकेश प्रजापति के मुख्य आथित्य में दक्ष प्रजापति नवयुवक मंडल की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी 27 जुलाई को प्रस्तावित बाइक रैली पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले जिलाध्यक्ष ने समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए युवाओं को जागरुक होने व समाज में बालिका शिक्षा को बढावा देने का संकल्प दिलाया। बाद में बाइक रैली में कानून की पालना करने व शांति व्यवस्था रखते हुए अधिक से अधिक युवाओं को शामिल होने का आहृवान किया। बैठक में फूलसिंह, इन्दर प्रजापति, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, सहसंयोजक अर्जुन, प्रचार मंत्री दीपक सोगर आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  एक दर्जन से अधिक गांवों का किया भ्रमण, मालवीया क़ो कार्यकर्ताओ ने की फ्रेम भेट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now