कुशलगढ़|विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ कार्यकारी जिला अध्यक्ष अर्चना दवे ने प्रदेश महा मंत्री महिला प्रकोष्ठ डा. कीर्ति आचार्य के निर्देश पर डा. दर्शना त्रिवेदी को महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष ( वरिष्ठ) नियुक्त किया वही आशा उपाध्याय (ठीकरिया) को बांसवाड़ा तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया। उक्त जानकारी महिला प्रकोष्ठ जिला महा मंत्री बरखा जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।