सवाई माधोपुर 4 जून। हिन्दुस्तान शिवसेना के राजस्थान प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंधी (जीतू भईया) ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री रक्षिका बांसुरी के छठी क्लास फस्ट डिवीजन से पास करने पर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुऐ अपनी पुत्री की उपलब्धी को उत्सव की तरह मनाया।
जीतू भैया ने बताया कि उनकी पुत्री बांसूरी बचपन पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। इस मौके पर जहां एक ओर स्कूल प्रबंधन ने होनहार छात्रा को बधाई देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं लोगों ने भी बेटी को घर पहुंच कर अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। बेटी बांसूरी ने पढ़ लिख कर देश की सेवा करना और गरीबों को न्याय तथा उनका अधिकार दिलाना अपना लक्ष्य बनाया है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।