नदबई में दौलत सिंह फौजदार हजारों लोगों के साथ बने परिवर्तन संकल्प यात्रा का हिस्सा


नदबई में दौलत सिंह फौजदार हजारों लोगों के साथ बने परिवर्तन संकल्प यात्रा का हिस्सा

नदबई। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा बुधवार को भरतपुर ज़िले की नदबई विधानसभा में पहुँची, जहां स्थानीय युवा भाजपा नेता और समाजसेवी दौलत सिंह फौजदार के नेतृत्व में हजारों लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
शनिवार 2 सितंबर के दिन सवाईमाधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रारंभ की गई परिवर्तन संकल्प यात्रा 4 दिन बाद नदबई पहुँची। नदबई में जिस बड़ी संख्या में दौलत सिंह फौजदार और क्षेत्रवासियों ने यात्रा का स्वागत किया, उसे देखकर लगता है कि इस बार पूर्वी राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत हद तक अनुकूल रहने वाला है। दौलत सिंह ने यात्रा के स्वागत के लिए जेसीबी मशीनें मँगवाई, तथा जेसीबी पर चढ़कर यात्रा के रथ में सवार नेताओं पर पुष्प वर्षा की। इसी के साथ सैदपुरा से बड़ी संख्या में बाइक सवार दौलत सिंह के साथ यात्रा में शामिल हुए।

दौलत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लगभग 5 वर्षों का कांग्रेस का काल राजस्थान के लोगों के लिए किसी दुःस्वप्न की तरह रहा है। ये पाँच साल लूट, भ्रष्टाचार, अत्याचार एवं कुशासन के साल रहे हैं। इन वर्षों में प्रदेश में हर वर्ग को परेशान किया गया है, तथा 19,500 किसानों की संपत्ति राजस्थान में कुर्क ली गई है। दौलत सिंह ने कहा कि अब राजस्थान से कांग्रेस सरकार के जाने की बारी और भाजपा के आने की बारी आ गई है।

यह भी पढ़ें :  भीलवाड़ा जिले की सातों विधानसभा भाजपा के खाते में -राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा अरुण सिंह

भारतीय जनता पार्टी की इस परिवर्तन संकल्प यात्रा के बारे में आपको बता दें, कि यह यात्रा राजस्थान में 4 अलग अलग स्थानों से अलग अलग दिन प्रारंभ हुई है। परिवर्तन संकल्प यात्रा राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीट से गुजरेगी। और कुल मिलाकर यह यात्रा 18 दिन में लगभग 9 हजार किलोमीटर का सफऱ तय करेंगी। बुधवार को जब यात्रा भरतपुर पहुँची तब इस यात्रा में भरतपुर सांसद रंजीता कोली, सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, महामंत्री भजन लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल तथा अनेक नेता व आमजन शामिल रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now