माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि अविनाश गहलोत फाउंडेशन टोंक द्वारा मनाई


राजकीय विद्यालय सोलंगपुरा टोंक में माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई

टोंक।भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में अविनाश गहलोत फाऊंडेशन टोंक द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सोलंग पुरा टोंक में सावित्रीबाई फुले जी की तस्वीर पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई।केबिनेट मंत्री डॉ अविनाश गहलोत की सद्प्रेरणा से फाऊंडेशन सचिव रामनिवास भाटी के निर्देशन में विधालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री पेन, काफी आदि वितरण किया। निशुल्क शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चहेरे खिल उठे। इस पर बच्चों ने सावित्रीबाई फुले जी की जीवनी पर प्रकाश डाला वक्ताओं ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ संघर्ष करके भारत की प्रथम महिला शिक्षिका बनने का गौरव प्राप्त किया।इस उपलक्ष्य में अविनाश गहलोत फाऊंडेशन के जिला प्रभारी कमलेश सैनी उर्फ ठाकर सोलंकी, पूर्व सदर अध्यक्ष अचलेश सैनी, संतोषी माता मंदिर अध्यक्ष रमेश कोतवाल, केशव खुवाडिया ,राम किशोर चावला ,रामप्रसाद सोलंकी, देवेन्द्र सैनी, राजू बाजरिया, रामराज सरसवाल ,हेमराज सोलंकी विधालय प्रधानाध्यापक विनय संगत ,स्टाप सदस्य खुशीराम यादव ,धोलूराम मीणा, ओमप्रकाश मेघवंशी, सुनिल कुमार शर्मा सहित मौजूद थे।


यह भी पढ़ें :  निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर में 350 रोगियों का सफल उपचार, 51 रोगियों के ऑपरेशन 3 दिसंबर को होंगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now