सवाई माधोपुर 21 फरवरी। राजीव गांधी क्षेत्रीय प्रकृतिक विज्ञान संग्रहालय की ग्यारह वीं वर्षगांठ के सम्बंध में संग्रहालय में परंपरागत शिक्षा वनाम आधुनिक शिक्षा विषय पर वाद – विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सवाई माधोपुर के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 9 से कक्षा 12 में अध्ययनरत लकभग 70 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।
सर्वप्रथम संग्रहालय की वैज्ञानिक सी, सुस्मिता नामाता ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के सम्बंध में जानकारी दी। प्रतियोगिता में पहले चरण में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन से दूसरे चरण के लिए 16 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को 8 समूहों में बांटा गया तथा समूह के नाम “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, डॉ. एपिजे अब्दुल कलाम, आर्यभट्ट, रवीद्र नाथ टैगोर, पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर, सावित्री बाई फुले, महादेवी वर्मा, अमर्त्य सेन” रखे गए।
इसी दौरान संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद युनूस ने दूसरे चरण के लिए चयनित 16 प्रतिभागियों को मंच पर आमंत्रित किया एवं वाद विवाद के विषय की विस्तृत जानकारी दी। इस प्रतियोगिता हेतु आमंत्रित निर्णायक केन्द्रीय विद्यालय, सवाई माधोपुर से अनूप मीना, पीजीटी बायोलॉजी, एवं संग्रहालय के डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा, वैज्ञानिक – डी ने सभी प्रतिभागियों से “परंपरागत शिक्षा वनाम आधुनिक शिक्षा” विषय पर तय समय सीमा में उनके विचार सुने एवं प्रतिभागियों से उक्त विषय के पक्ष विपक्ष के सम्बंध में प्रश्न पूछे। कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं से भी प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर देने पर उन्हे पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
अंत में निर्णायक मण्डल ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर अंक प्रदान किए एवं विजेताओ की घोषणा की। वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को संग्रहालय की ग्यारह वीं वर्षगांठ 1 मार्च के अवसर पर आयोजित समारोह में आकर्षक पुरस्कार वितरित किए जाने की घोषणा की गयी।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।