रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनगमन प्रसंग का मंचन, केवट की भक्ति और समर्पण ने दर्शकों को किया भावविभोर
डीग। पंडित नारायण लाल आचार्य अखाड़ा रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतर्गत लाला वाले कुंड पर केवट लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के वनगमन प्रसंग को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भगवान श्रीराम के चरण धोकर केवट ने कराई नदी पार
मंचन में दिखाया गया कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ गंगा तट पर पहुंचते हैं। नदी पार करने के लिए उन्हें केवट की सहायता लेनी पड़ती है। केवट भगवान श्रीराम के चरण धोने के बाद ही उन्हें अपनी नाव में बैठाने की बात कहता है।
भगवान श्रीराम के चरण धोकर केवट स्वयं को धन्य मानता है और श्रद्धाभाव से प्रभु को नदी पार कराता है। इस प्रसंग के मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
भक्ति, प्रेम और समर्पण का दिया संदेश
केवट और भगवान श्रीराम के बीच हुए संवाद ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लीला के माध्यम से प्रभु के प्रति निष्कपट भक्ति, प्रेम, समर्पण और समानता का संदेश दिया गया।
लाला वाले कुंड पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ लीला का आनंद लिया।
रामलीला से जुड़े पदाधिकारी और गणमान्यजन रहे मौजूद
केवट लीला के दौरान मोहन बंसी वाले, पंडित हरगोविंद प्रसाद शर्मा, अधिष्ठाता सूर्यभान शास्त्री, रामलीला संयोजक भगवान शरण गुप्ता, पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा, विष्णु शर्मा और राजेंद्र बंसी वाले सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।