डीग कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस की नई चार मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति


डीग|पूर्व कैबिनेट मंत्री महाराजा विश्वेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 20: 04:2025 को विधानसभा क्षेत्र डीग कुम्हेर के प्रभारी उमरुद्दीन खान की अध्यक्षता में नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई डीग विधानसभा क्षेत्र में चार मंडल अध्यक्ष गठित किए गए जिसमें क्रमश डीग शहर मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार शर्मा बदरीपुर मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह एडवोकेट बहज मंडल अध्यक्ष श्री जय सिंह सरपंच सिनसिनी मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह की नियुक्त की गई।डीग मंडल में डीग शहर के समस्त 25 बूथो को सम्मिलित किया गया इसी तरह बद्रीपुर मंडल में 7 बूथ बहज मंडल में 28 बूथ तथा सिनसिनी मंडल में 25 बूथों को सम्मिलित किया गया इस प्रकार डीग विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण 85 बूथो और चार मंडलों में विभाजित किया गया इस मीटिंग में मंडल अध्यक्षों को प्रभारी महोदय ने शीघ्र अपनी-अपनी कार्यकारिणी गठित करने की आदेश दिए इस मीटिंग में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस डीग श्रीमति लता खंडेलवाल जिला सरपंच संघ अध्यक्ष राजाराम सिनसिनी मुकेश कुमार शर्मा विक्रम सिंह एडवोकेट सोहनलाल भारती रामकिशोर सूबेदार जय सिंह सरपंच डॉ अंकित खंडेलवाल दिनेश सिनसिनी भगवान सिंह कोली आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल से भेंट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now