लेड़ियारी (प्रयागराज)। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खीरी में शनिवार को डिलीवरी प्वाइंट का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के अधीक्षक डॉक्टर शमीम अख्तर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता और फीता काटकर उदघाटन प्रधान खीरी मोहम्मद यूसुफ ने किया l मुख्य अतिथि डाक्टर शमीम अख्तर ने कहा कि खीरी क्षेत्र के आसपास कई गांव के लोगों को महिलाओं की डिलीवरी कराने के लिए कोरांव जाना पड़ता था। जिससे महिलाओं को प्रसव के दौरान समय से अस्पताल पहुंचने मे देरी हो जाती थी ।अब यह समस्या आज से खत्म हो गई। इस दौरान अशोक कुमार प्रधान बसगड़ी, आशा कोमल कुशवाहा, शशि कुशवाहा, आंगनबाड़ी सुशीला मिश्रा,एनम सरिता पाल व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।