जाम के झाम से मुक्ति व विकास की राह होगी आसान
प्रयागराज। जिले के शंकरगढ़ में उत्तर मध्य रेलवे स्टेशन और रेलवे गेट संख्या 415 बी के मध्य ओवरब्रिज के निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम प्रसाद केसरवानी ने प्रधानमंत्री पोर्टल पर शुक्रवार को एक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, शंकरगढ़ जीआरपी चौकी से ज्योति गेस्ट हाउस की तरफ ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जाना जनहित में नितांत आवश्यक है। इससे जनता को शंकरगढ़ उत्तर मध्य रेलवे गेट संख्या 415 बी के खुलने का इंतजार करने से मुक्ति मिल जाएगी और रेलगाड़ियों के आवागमन में भी कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी।ओवरब्रिज के अभाव में स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे गेट के बंद होने से जाम की स्थिति आम हो जाती है, जिससे लोगों का समय और ऊर्जा दोनों बर्बाद होती है। ओवरब्रिज के निर्माण से न केवल यातायात की समस्या का समाधान होगा, बल्कि स्थानीय व्यवसाय और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम प्रसाद केसरवानी की इस शिकायत को लेकर लोगों में काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि इस शिकायत पर आगे क्या कार्रवाई होती है और शंकरगढ़ नगर की जनता को ओवरब्रिज की सुविधा कब तक मिल पाएगी।सामाजिक कार्यकर्ता के इस शिकायत पर लोगों ने कहा कि यह शिकायत वाकई काफी सराहनीय है।
2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।