सवाई माधोपुर 27 सितम्बर। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपकर सवाई माधोपुर से श्योपुर तक रेल लाईन स्वीकृत करने की मांग की है।
मथुरिया ने ज्ञापन मंे बताया कि सवाई माधोपुर जिले की सीमा मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से मिल रही है। इन दोनों जिलों के लोगों के सामाजिक रिश्ते भी जुड़े हुऐ हैं। वहीं श्योपुर जिले से चिकित्सा एवं व्यवसायिक सहित अन्य कार्यों के लिए लोगों को आना जाना लगा रहता है। लेकिन इन दोनों जिलों के बीच चम्बल नदी होने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। इस हेतु केवल पाली में बनी चम्बल पुलिया से होकर सड़क मार्ग ही आवागमन का माध्यम बना हुआ है। ऐसे में सवाई माधोपुर से श्योपुर रेल लाईन स्वीकृत होने से राजस्थान के इस क्षेत्र का सम्पर्क मध्यप्रदेश से भी सीधा जुड़ जायेगा। जिससे लोगों को आने जाने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होने बताया कि इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इसको लेकर पत्र लिखा था।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।