खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित करने की मांग


सवाई माधोपुर| बरनाला तहसील मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत बिछौछ के निवासियों ने बामनवास तहसील प्रशासन से खिलाडियों के उत्थान के लिए खेल मैदान भूमि आवंटित करने की मांग की हैं। स्थानीय निवासी मनोज लकवाड़ ने बताया कि खिलाडियों की मांग पर ग्राम पंचायत कार्यालय द्वारा 23 फरवरी 2024 को बामनवास तहसील मुख्यालय को पत्र सौपकर खिलाड़ियों के लिए खेल भूमि आवंटित की मांग की गई। लेकिन एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। तहसील प्रशासन द्वारा अभी तक भूमि आवंटित नही की गई। जिससे खेल प्रतिभाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं। खिलाड़ी घरों के आंगन में कैद होकर खेलने को मजबूर हैं। उचित खेल मैदान नही होने से खेल प्रतिभाओं का उत्थान में भी बाधा उत्पन्न हो रही हैं। खेल मैदान नही होने से खिलाडी मन ही मन दुखी हैं। खेल मैदान नही होने से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। खिलाडियों एवं स्थानीय निवासियों ने तहसील प्रशासन से खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की हैं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now