ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन


उपखंड कार्यालय पर नारेबाजी के बीच पुतला जलाते हुए प्रदर्शन

नदबई।नेशनल हेराल्ड़ मामलें में ईडी की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए, उपखंड कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन दौरान केन्द्र सरकार पर ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इससे पहले ब्लॉंक अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा व प्रदेश सचिव प्रशान्त उपाध्याय ने केन्द्र सरकार पर तानाशाही करने व ईडी का दुरुपयोग करते हुए राहुल गांधी व सोनिया गांधी पर कार्रवाई करने के बारे में बताया। बाद में लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रभारी हरिचरन मुद्गल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाव चौधरी, शहर अध्यक्ष अनुभव शर्मा, गिरीश जौहरी, दिलीप बहरामदा, मदन बिहारिया, अशोक खण्डेलवाल, डॉं के.पी.सिंह, लाखन गुर्जर मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  नगर परिषद सभापति ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर स्वच्छता ब्रांड अंबेडसर एवं सफाई निरीक्षकों को लेकर बैठक ली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now