जैसलमेर में ‘प्रशासनिक तानाशाही’ के खिलाफ बाड़मेर में पत्रकारों का प्रदर्शन


जैसलमेर में ‘प्रशासनिक तानाशाही’ के खिलाफ बाड़मेर में उबाल: प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन, कलेक्टर को निलंबित करने की मांग

बाड़मेर। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर जैसलमेर प्रशासन का कड़ा प्रहार! वरिष्ठ पत्रकार और IFWJ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के खिलाफ हुई ‘बदले की कार्रवाई’ ने अब तूल पकड़ लिया है। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर IFWJ जिलाध्यक्ष लव जांगिड़ के नेतृत्व में पत्रकारों ने हुंकार भरी और प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जैसलमेर कलेक्टर की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए, निर्भीक पत्रकार की आजीविका चलाने के संसाधन 22 साल से संचालित रेस्टोरेंट पर बिना ठोस विधिक प्रक्रिया के ‘स्वाद रेस्टोरेंट’ पर चली जेसीबी, कोर्ट का स्टे होने के बावजूद सवा करोड़ की संपत्ति का नुकसान! क्या जैसलमेर कलेक्टर कानून से ऊपर हैं ? पत्रकारों में भारी आक्रोश।IFWJ का आरोप— निर्भीक पत्रकारिता की आवाज दबाने के लिए प्रशासन ने अपनाया दमनकारी रास्ता।जैसलमेर कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now