कुल लक्ष्य की 75% सदस्यता हुई संपन्न
शाहपुरा|आज दिनांक 02 मई 2025 को प्रदेश नेतृत्व के अनुसार राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा फूलिया कलाँ द्वारा सदस्यता अभियान के अंतर्गत कुल 542 सदस्यों का लक्ष्य तय किया गया जिसमें से प्रथम दिन 247 द्वितीय दिन 157 कुल 404 सदस्यों ने शिक्षक संघ राष्ट्रीय की सदस्यता ग्रहण की जो कि कुल लक्ष्य का 75 प्रतिशत है | पिछले सत्र में उप शाखा में कुल सदस्यता 379 रही थी | सदस्यता अभियान 1 मई से 14 तक तक चलेगा | आज उपशाखा के देवरिया, अरवड़, सांगरिया, फूलिया कलाँ, संणगारी, तस्वारिया बांसा, धनोप, कनेछन खुर्द, ईटडिया, डोहरिया संकुल के समस्त राजकीय विद्यालयों में सदस्यता करवाई गई |फूलिया कलां उप शाखा टीम द्वारा टीमवर्क के रूप में कार्य करने का परिणाम है | इसमें समस्त शिक्षक साथियों, पदाधिकारी, संकुल संयोजक, सहसंयोजकों का सहयोग रहा |उप शाखा सदस्यता अभियान के प्रभारी प्रशांत चौधरी है | प्रदेश से जिले के पालक धीरज तर्क को बनाया गया है |