प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को यमुनानगर के रत्यौरा कोरांव व शंकरगढ़ राजकोठी परिसर में एनडीए प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। शंकरगढ़ मे आयोजक अपनादल विधायक बारा डाँ.वाचस्पति जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद प्रजापति, लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल ने भाजपा, अपना दल, निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों संग सभा स्थल का निरीक्षण कर व्याघ्र पैलेस रामभवन चौराहे शंकरगढ़ पर जनसभा की सफलता पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंप योजनाएं बनाई गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री की जनसभा सुबह 10 बजे रत्यौरा चौराहा कोरांव व सुबह 11 बजें राजाकोठी परिसर रामभवन चौराहा शंकरगढ़ मे आयोजित होंगी। शंकरगढ़ में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी सभा स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने भी सभा स्थल पर पहुंच जानकारी ली। इस अवसर पर जय सिंह पटेल, शिवराम सिंह परिहार, कमलेश त्रिपाठी, अखिलेश सिंह पटेल,अनूप केसरवानी, सुजीत केसरवानी,रत्नाकर त्रिपाठी,करूणापति त्रिपाठी,अनुपम सिंह, बृजेश सिंह,गुड्डू पटेल,विजय कुमार श्यामू निषाद, उमेश शुक्ला,मंसुरिया दीन वर्मा आदि रहें।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।