भागवत कथा में हुआ ध्रुवचरित्र की लीलाओ का वर्णन


सवाई माधोपुर 8 नवम्बर। जिला मुख्यालय पर हाउसिंग बोर्ड स्थित अग्रसेन सदन में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में शुक्रवार को कथा वाचक पंडित अशोकाचार्य महाराज ने कपिलो व्याख्यान, ध्रुवचरित्र, भक्त प्रह्लाद की कथा का विस्तार से वर्णन किया। भगवान की लीलाओ का श्रवण कर महिला पुरुषजन भाव विभोर हो गए।
आयोजकर्ता सीताराम अग्रवाल ने बताया की कथा में शनिवार को गजेंद्र मोक्ष, समुन्द्र मंथन, रामवतार, कृष्ण जन्म, नंदउत्सव की कथा का वर्णन होगा। कथा 13 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजित होंगी।


यह भी पढ़ें :  जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का एक दल सूरौठ से खाटू श्याम जी रवाना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now