निराश्रित मुक पशु पक्षियों की प्रतिदिन कर रहा सेवा जीव अनुकंपा संस्थान


 गंगापुर सिटी, 17 मई। पंकज शर्मा। जीव अनुकंपा संस्थान द्वारा प्रतिदिन निराश्रित मुक पशु पक्षी जीवों की सेवा का प्रकल्प चलाया जा रहा है। एक रूपया प्रति व्यक्ति प्रतिदिन खर्चे से जोड़ने के साथ जीव प्रेमी अपने व बच्चों के जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ आदि के मौके पर विशेष सेवा से जुड़कर इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा बन रहे है और अपना योगदान दे रहे हैं। शनिवार को इसी क्रम में जीव जंतु गाय बंदर आदि के लिए औद्योगिक क्षेत्र में मुक पशु पक्षियों को चारा दाना पानी भोजन में तरबूज, कैला, लौकी सब्जी चना मूंगफली दाना आदि की पशु पक्षियों को भोजन पानी की व्यवस्था की। इस मौके पर गौ सेवक गोविंद नारायण शर्मा, समाजसेवी वेद प्रकाश मंगल, महेश गर्ग छोटी उदेई, मुकुट आई केयर, आकाश गर्ग, मनसुख मेडी, श्रीमती विमला देवी, श्रीमती बबली देवी आदि ने जीव जंतुओं को पोषाहार खिलाया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now