नम आंखों से भक्तों ने मां आदि शक्ति को दी विदाई


नम आंखों से भक्तों ने मां आदि शक्ति को दी विदाई

प्रयागराज। नव दिनों तक चले शारदीय नवरात्र का त्यौहार शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। लोगों ने विभिन्न पूजा पांडालों में स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। सोमवार की शाम से जो दुर्गा विसर्जन का दौर प्रारंभ हुआ वह मंगलवार को देर शाम तक चलता रहा।जबकि कई जगहों पर मंगलवार होने की वजह से बुधवार की सुबह मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। मां दुर्गा के भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी साथ ही अगले वर्ष फिर से आने का वादा लिया। गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा के बाद मां को विदाई दी गई।इस मौके पर भक्तों ने शारदीय नवरात्र के नौ दिनों के अनुष्ठान के बाद जब माता के विदाई की बेला आई तो मां से दूर होने का गम कमोबेश हर भक्तों के अश्वपूरित आंखें स्पष्ट बता रहीं थीं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने काफी मायूसी के साथ माता को विदा किया विदाई के दौरान माता से सुख समृद्धि और निरोग रहने की हर कोई कामना कर रहा था। मां की विदाई से पहले पूरे उत्साह के साथ महिलाएं दुर्गा पांडालों में सिंदूर खेलने की रस्म को भी पूरा किया। मां की विदाई के मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयदशमी की शुभकामनाएं देती नजर आईं। शोभा यात्रा में शामिल भक्तगण मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स शोभा यात्रा में तैनात रही।शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया शोभायात्रा में लोग बैंड बाजों व डीजे की धुन पर झूमते गाते चल रहे थे। उसके बाद चिन्हित स्थानों पर मां के प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु अबीर गुलाल जमकर उड़ाते हुए एक दूसरे को विजयदशमी की बधाई देते हुए जय माता दी के जयकारे वअगले बरस तू जल्दी आना का आवाहन करते हुए मां को नम आंखों से विदा किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now