राजसमंद 27 मई। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश महामंत्री और पूर्व सांसद हरिओम सिंह राठौड़ की छठवीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में कार्यकर्ताओं द्वारा राजसमंद जिला कलेक्ट्री स्थित शहीद स्मारक पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
स्मृति सभा में स्व राठौड़ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने अनुभव साझा करते हुए कई वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। पूर्व चेयरमैन महेश पालीवाल ने कहा कि पूर्व सांसद हरि ओम सिंह राठौड़ के व्यक्तित्व को राजनीति के आदर्श व्यक्तित्व के रूप में रखा जा सकता है। वहीं गिरिराज काबरा ने स्व राठौड़ को सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी बताते हुए कहा कि वे राजसमंद की मजबूत भाजपा का आधार थे। लिलेश खत्री ने कहा कि कुछ लोग पदचिन्ह बनाते है और कुछ लोग पदचिन्हों पर चलने की कोशिश करते हैं। वहीं, कार्यक्रम के दौरान पूर्व उप प्रधान सुरेश जोशी ने पसुंद स्थित हरिओम उपवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
हरिओम दिया फैंस क्लब की तरफ से आयोजित कार्यक्रम का संचालन गोपालकृष्ण पालीवाल और आभार सांसद राठौड़ के पुत्र और भाजपा नेता कर्णवीर सिंह राठौड़ ने किया। इस अवसर पर देवीलाल प्रजापत अजय सोनी देवगढ़ धीरज पुरोहित गिरिजा शंकर पालीवाल गिरिराज काबरा जिला प्रमुख प्रतिनिधि माधव चौधरी रामलाल जाट महेंद्र कोठारी सविता सनाढ्य लक्ष्मीनारायण पालीवाल सुरेश जोशी लिलेश खत्री पूर्व जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रवीण नंदवाना मधुप्रकाश लड्ढा जिला कोषाध्यक्ष मनोज पारिख राजसमन्द पंचायत समिति उपप्रधान सुरेश कुमावत नर्बदा शंकर पालीवाल प्रदीप खत्री भेरुलाल नन्दवाना विकाश पालीवाल अयन जोशी विनोद जोशी जयेश शर्मा लता मादरेचा भरत पालीवाल पार्षद उत्तम खींची भेरुलाल गायरी सुरेश माली प्रहलाद वैष्णव गिरीश पालीवाल कमलेश कोठारी भवानी जोशी गिरिश पालीवाल सुनील पालीवाल ओम पारिख सहित उपस्थित जन समुदाय ने पुष्पांजलि अर्पित की।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।